छोटा - सा चंदा लम्बी -सी चांदनी ।
काली -सी रात में चांदी -सी रोशनी॥

नन्हे - से बीज में पीपल का पौधा ।
छोटी - सी बुद्धि में जीवन का सौदा ॥
काली - सी कोयल मीठी - सी रागिनी ।
छोटा - सा चंदा लम्बी - सी चांदनी ॥

नन्हा - सा फूल भी चमन में खेलता ।
इक दिन वही तूफानों को झेलता ॥
छोटी- सी पैयाँ लम्बी - सी ज़िन्दगी।
छोटा - सा चंदा लम्बी - सी चांदनी ॥
छोटा - सा चंदा लम्बी - सी चांदनी ॥